जीवन के पांच सूत्र

🌻जीवन के पांच सूत्र🌾
          शिक्षा,संस्कार,संगति,एकता और व्यक्तिगत पहचान
(1) शिक्षा:--शिक्षा वो शेरनी का दूध है। बाबा साहब अम्बेडकर ने कहा है शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पीयेगा वो दहाड़ेगा और जो नहीं पीयेगा वो जानवरों की तरह आवाज करेगा। इसलिए  आप कुछ भी करें कैसे भी हो अपने बच्चों को जरूर पढ़ाएं।यदि बच्चों को अच्छी शिक्षा नहीं  दे सकते हैं तो जिन्दगी में बड़ा काम कभी नहीं कर सकते हैं।
(2) संस्कार:--चाहे जितनी अच्छी शिक्षा दिला दें अगर बच्चों को अच्छी संस्कार नहीं देंगे तो ये बच्चे बुढ़ापे में आपका सम्मान नहीं करेंगे। हजारों, लाखों परिवारों को देखते हैं, जिन्होंने अपने बच्चों को बहुत पढ़ाया, तरह-तरह की डिग्रियां  दिला दी लेकिन आज बुढ़ापे में उन्हें सम्मान नहीं मिल रहा है। इसलिए शिक्षा के साथ साथ बच्चों को संस्कार भी दें।
(3) संगति:--चाहे जितनी अच्छी शिक्षा और संस्कार दिला दें,कुछ नहीं होने वाला है जबतक बच्चों की संगति पर ध्यान नहीं देंगे। संगति ऐसे चीज है।अगर बुरे लोगों की संगति हो जाए तो बुरे इन्सान हो जाता है और अच्छे
लोगों से संगति हो जाए तो अच्छे इन्सान हो जाता है।ये भी ध्यान रखना होगा आपकी शिक्षा आपका संस्कार तभी आपके काम आएंगे जब आपकी अच्छी संगति होगी।बच्चे अच्छी संगति तब कर सकते हैं,जब मां-बाप की अच्छी संगति  होगी।
(4) एकता:--आज देखते हैं घरों की, परिवारों की गांवों की, शहरों की,देश की एकताएं विखण्डित हो रही हैं।लोग जाति के नाम पर काले -गोरे, वर्ग भेद, छोटे- बड़े, ऊंच-नीच आदि के नाम पर एवं तरह-तरह के सोंच विचारों से बंटते जा रहे हैं। हमने पशु-पक्षियों में,मधु मक्खियों में, जंगली जानवरों में इतनी एकता देखी है।उनकी मिशाल देना चाहता हूं। पांच-सात सियार इकट्ठे हो जाते हैं और एक शेर को मार गिराते हैं क्यों? क्योंकि सियारों में एकता है। ठीक वैसे ही सभी लोग घर में, परिवार में, समाज में एकता के साथ रहें। एकता को धारण करें।
(5) व्यक्तिगत पहचान:-जिस व्यक्ति की व्यक्तिगत पहचान नहीं होती है वह किसी काम का नहीं होता है। इसलिए प्रयास करें इस संसार में अगर जन्म मिला है तो कुछ ऐसा कार्य करें जिससे आपकी पहचान बनें। जैसे विशेष सुन्दर कार्य,
रचनात्मक कार्य,कुछ अच्छा
कार्य, और कुशल कर्म करें।
संसार की जिस ग्रस्त व्यक्ति
ने इन पांच सिध्दांतों का पालन कर लिया तो वह व्यक्ति बहुत आगे निकल सकता है।🙏🏽🌻सादर सेवा जोहार🌻🙏🏽

Comments